छत्तीसगढ़
शादी समारोह में शराब के नशे में पूर्व एल्डरमेन की गुंडागर्दी, व्यवसायी की पिटाई
Shantanu Roy
31 Oct 2025 4:16 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में शराब के नशे में पूर्व एल्डरमेन ने व्यवसायी की बीच मंच पर पिटाई कर दी। मामला पुराने रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का अपराध दर्ज किया है। घटना होटल सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल की है, जहां 28 अक्टूबर की रात मंगला चौक निवासी व्यवसायी ओमप्रकाश बजाज (58 वर्ष) अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उसी समारोह में पूर्व एल्डरमेन श्यामलाल चंदानी भी मौजूद थे।
शराब के नशे में विवाद
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पूर्व एल्डरमेन शराब के नशे में धुत थे और बातचीत के दौरान उन्होंने ओमप्रकाश बजाज को कहा- इतना कहते हुए श्यामलाल ने व्यवसायी के सिर और पीठ पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। इस अचानक हुए हमले से शादी में अफरा-तफरी मच गई।
बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी धमकाया
पीड़ित के भतीजे शरद बजाज जब बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में कई लोगों के सामने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और समारोह का माहौल बिगाड़ दिया। घटना में ओमप्रकाश बजाज को पीठ और सिर पर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
पुराने मामले की रंजिश से जुड़ा विवाद
मामले की पृष्ठभूमि भी काफी गंभीर है। दरअसल, व्यवसायी ओमप्रकाश बजाज अपने भतीजे जितेंद्र बजाज की आत्महत्या मामले में गवाह बने थे। उस केस में आरोपी श्यामलाल चंदानी और ओमप्रकाश की बहू लक्ष्मी बजाज थे। हालांकि बाद में मामला कोर्ट में रद्द हो गया, लेकिन तभी से श्यामलाल चंदानी इस गवाही को लेकर ओमप्रकाश से रंजिश रखे हुए थे। सूत्रों के अनुसार, पूर्व एल्डरमेन ने नशे की हालत में इसी पुरानी दुश्मनी को लेकर शादी समारोह में हमला किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर चकरभाठा थाना पुलिस ने आरोपी श्यामलाल चंदानी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मारपीट और धमकी देने का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और होटल के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के वक्त समारोह में सैकड़ों लोग मौजूद थे और सभी के सामने आरोपी ने नशे में हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिंधी समाज ने जताई नाराजगी
घटना के बाद पीड़ित ओमप्रकाश बजाज ने सिंधी समाज के पदाधिकारियों को भी लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि समाज के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व जनप्रतिनिधि होकर भी श्यामलाल चंदानी ने नशे में समारोह की मर्यादा भंग की और समाज की छवि को धूमिल किया। सिंधी समाज के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार से समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से श्यामलाल चंदानी घर पर नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
Tagsबिलासपुर समाचारचकरभाठा थानापूर्व एल्डरमेन श्यामलाल चंदानीओमप्रकाश बजाजहोटल सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनलशादी समारोह मारपीटसिंधी समाजबिलासपुर पुलिसमारपीट मामलानशे में हंगामाछत्तीसगढ़ न्यूज़Bilaspur NewsChakarbhatta Police Stationformer Alderman Shyamlal ChandaniOmprakash BajajHotel Central Point Internationalwedding ceremony fightSindhi communityBilaspur Policefight casedrunken ruckusChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





