छत्तीसगढ़

वार्डों में महिला कमांडो का गठन, असमाजिक तत्वों की खैर नहीं

Nil dhankar
2 Jan 2025 12:51 PM IST
वार्डों में महिला कमांडो का गठन, असमाजिक तत्वों की खैर नहीं
x

धमतरी। पुलिस थाना नगरी के थाना प्रभारी निरी.शरद ताम्रकार द्वारा महिलाओं को महिला शक्ति को ससख्त करने नगर पंचायत नगरी,के महिलाओं को प्रोत्साहित कर नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एवं अवैध शराब को प्रतिबंधित करने के लिए महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।

साथ ही सभी महिलाओं को आईडी कार्ड एवं सीटी देकर उनकी हौसला अफजाई किया गया। सभी महिला कमांडो ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।




Next Story