छत्तीसगढ़

कुर्मी समाज में नई कार्यकारिणी का गठन

Nilmani Pal
15 March 2023 5:53 AM GMT
कुर्मी समाज में नई कार्यकारिणी का गठन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज के अध्यक्ष विजय बघेल ने कुर्मी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें पूरे प्रदेश एवं समस्त कुर्मी उप जातियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कार्यसमिति में चौहान वर्मा एवं विनोद चंद्राकर दोनों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख राम रतन चंद्र गिरीश पटेल एवं डॉक्टर शारदा कश्यप हैं, उपाध्यक्ष के रूप में सभी उप जातियों के अध्यक्ष को शामिल किया गया है महासचिव मोरध्वज चंद्राकर बनाए गए हैं।

उच्च अधिकार समिति में ललित बगैर लता ऋषि चंद्राकर पूरन सिंह बैंस केशवलाल धुरंधर हेमलाल वर्मा डॉक्टर हितेंद्र सिंह रोल नंदलाल चंद्राकर चंद्रहास चंद्राकर राम ललित पटेल कृष्णकांत चंद्र सुदेश देशमुख सुरेंद्र देशमुख नंदिनी पाटन वार सरिता वर्मा बलदाऊ भवर नेमीचंद वर्मा आदि शामिल है। प्रदेश महिला अध्यक्ष की जवाबदारी तारा चंद्राकर एवं युवा संगठन के अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख एवं छात्र संगठन के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर जी होंगे।

Next Story