छत्तीसगढ़

मानसून आने से पहले बाढ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन, रायपुरियंस को जलभराव से मिलेगी राहत

Nilmani Pal
4 Jun 2022 9:44 AM GMT
मानसून आने से पहले बाढ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन, रायपुरियंस को जलभराव से मिलेगी राहत
x

रायपुर। नगर निगम रायपुर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के लिए मानसून के दौरान अतिवृष्टि होने और निगम क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित होने पर जल निकासी और बचाव कार्य की व्यवस्था करने के लिए बाढ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है. ये मुख्यालय टिकरापारा पुलिस थाने के पास स्थित मोटर कार्यशाला कार्यालय में बनाया गया है.

शहरवासी 0771- 2272101, 2274101 पर बाढ संबंधी सूचनाएं दे सकते है. इसमें कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट बी.एल. चंद्राकर (प्रभारी अधिकारी) मोबाइल नंबर- 9301953236 के तौर पर बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सूचनाएं संबंधित निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल देने के लिए जवाबदेह रहेंगे. आयुक्त ने नगर निगम रायपुर क्षेत्र के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के कार्य को 6 जून 2022 से प्रभावशील करने का आदेश दिया है.

बता दें कि नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी कर प्रकोष्ठ मे 8-8 घंटे की 3 शिप्ट में अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है. सभी कार्य के लिए निगम अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी (मो.नं.- 7587202092) को प्रभारी अधिकारी और उनका लिंक अधिकारी निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय (मो. नं. 9977153782) को बनाया गया है. वहीं नगर निगम रायपुर क्षेत्र के लिए गठित बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ में नोडल अधिकारी जोन 8 कमिष्नर अरूण ध्रुव (मो.नं.- 9424238392) हर दिन दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक, उपायुक्त आरके डोंगरे (मो. नं.- 9301953221) सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और जोन 4 कमिश्नर विनय मिश्रा (मो.नं.- 9301953234) रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. नोडल अधिकारी हर दिन कार्यो का संचालन कर निगम आयुक्त और निगम पदाधिकारियों को अवगत कराकर प्रशासनिक कार्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर करेंगे.

Next Story