छत्तीसगढ़
कोतरारोड़ पुलिस की पहल पर ग्राम बायंग में महिला समिति का गठन
Shantanu Roy
29 May 2025 8:25 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस ने आज 29 मई को ग्राम बायंग में पुलिस जन चौपाल का आयोजन कर महिला समिति का गठन किया। इस आयोजन में ग्राम की महिलाओं को ग्रामीण अपराध नियंत्रण में भागीदार बनाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करने की पहल की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक डी.पी. चौहान और बीट आरक्षक राजेश खांडे ग्राम भ्रमण करते हुए बायंग पहुंचे। ग्राम सरपंच, पंचों और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में महिला सदस्यों के सक्रिय आव्हान पर समिति का गठन किया गया।
उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने समिति की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में अवैध शराब के खिलाफ सशक्त कदम उठाना आवश्यक है और नवयुवकों को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना समाज के लिए बेहद जरूरी है। समिति की सदस्यों को घरेलू हिंसा या किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु कोतरारोड़ थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के निजी मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए। साथ ही महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस जनचौपाल और महिला समिति गठन की पहल को गांववासियों ने सराहा और इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





