छत्तीसगढ़
'मुझे माफ करना'...महिला प्रोफेसर ने खत्म कर दी जिंदगी
jantaserishta.com
16 Jun 2025 12:52 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में किराए के मकान से महिला प्रोफेसर की लाश बरमाद हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपति नगर का है.
जानकारी के मुताबिक, महिला प्रोफेसर गर्मी छुट्टियां मनाने रायपुर गई थी और 13 जून को वापस अपने किराए के मकान कैलाशपति नगर लौटी थी. जब पड़ोसियों ने महिला प्रोफेसर सुषमा साहू को आवाज दी तो कोई भी अंदर से जवाब नहीं आया. संदेह पर दरवाजा को तोड़ा गया. अंदर फांसी पर लटकी लाश देकर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया. लोगों ने रुद्री पुलिस को सूचना दी.
वहीं पड़ोसियों ने इसकी सूचना रुद्री पुलिस को दी.मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया. शव का पोस्टमार्टम के लिए धमतरी के जिला अस्पताल लाया गया. फिलहाल महिला प्रोफेसर ने किस वजह से आत्महत्या की है ये अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
सुसाइड करने वाली सुषमा साहू नारायण राव मेघा वाले कन्या कॉलेज में केमिस्ट्री की अतिथि प्रोफेसर थी. सुषमा ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें लिखा कि मम्मी पापा मुझे माफ करना…. मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं.
मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया. यवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी के जिला अस्पताल लाया गया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल, महिला प्रोफेसर ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसकी जांच में पुलिस जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





