वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सारथी समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया शुभारंभ

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इसकी शुरूआत हो गई है। इस तारतम्य में सारथी समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए मंत्री श्री अकबर द्वारा विधायक निधि के तहत मंजूर राशि से जिला मुख्यालय कवर्धा में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से सर्वसुविधा युक्त सामाजिक भवन का निर्माण किया गया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सारथी समाज के जिला अध्यक्ष गौकरण सारथी को सामाजिक भवन की चाबी भेंट की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





