छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम एवं महतारी वंदन स्वरूप वनमंत्री केदार कश्यप ने किया पौधरोपण

Shantanu Roy
18 Aug 2024 11:32 PM IST
एक पेड़ मां के नाम एवं महतारी वंदन स्वरूप वनमंत्री केदार कश्यप ने किया पौधरोपण
x
छग
Durg. दुर्ग। 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वन विभाग दुर्ग के तत्वाधान में 1 पेड़ माँ के नाम एवं महतारी वंदन स्वरुप पौधारोपण का कार्यक्रम सर्किट हाउस दुर्ग में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कचनार पौधा का रोपण किया। इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने पर्यावरण के संरक्षण एवं विकास हेतु अधिक मात्रा में वृक्षारोपण कार्य को संकल्पित होकर पौधों का संरक्षण करते हुए स्वच्छ एवं सुन्दर वातावरण निर्मित करने में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु
जनमानस से आग्रह किया।


मौके पर उपस्थित समस्त विभाग के विभाग प्रमुख, वन मंडल दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मौलश्री, अमरूद, आम, चम्पा, बादाम, जामुन इत्यादि प्रजाति के पौधों का सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात वन मंडल दुर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों गोपाल ध्रुव, शहीद खान, त्र्यंबक साहू, जय श्रीराम साहू, महेंद्र यादव को वन मंत्री कश्यप के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक दुर्ग शहर गजेंद्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर तथा जितेंद्र वर्मा, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद कुमार एक्का, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, डीएफओ चंद्रशेखर परदेशी, एसडीओ डी.के. सिंह एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Story