छत्तीसगढ़

वन रक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा 22 सितंबर को

Nilmani Pal
4 Sept 2024 3:54 PM IST
वन रक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा 22 सितंबर को
x

रायपुर raipur news । ऐसे अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती में शामिल होने वाले हैं उनके लिए खुशखबरी है। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वन रक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित की जायेगी। chhattisgarh news

व्यापंम के अधिकारियों के अनुसार विभागीय शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापंम बेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in में जाकर पंजीयन करना आवश्यक होगा। तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य किया गया है।

व्यापंम पंजीयन नंबर व परीक्षा जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश जारी किया जायेगा। जिस अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापंम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जायेगा उन्हें कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्रचार स्वीकार नहीं होंगे।

Next Story