छत्तीसगढ़

वनरक्षक भर्ती परीक्षा: फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत, सीएम साय ने दस लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

jantaserishta.com
14 Dec 2024 10:34 PM IST
वनरक्षक भर्ती परीक्षा: फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत, सीएम साय ने दस लाख की सहायता राशि का किया ऐलान
x

रायपुर: वनरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के दौरान कांकेर में महेंद्र कुमार कुरेटी की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है। संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार मृतक के परिजनो के साथ है। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दस लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है और आगे भी हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान प्रदान करें। सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया।

कोरबा में वन आरक्षक भर्ती दौड़ के दौरान अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत
कोरबा जिले में वन आरक्षक भर्ती दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। अचानक वो नीचे गिर गया। मेडिकल टीम उसे मेडिकल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, वन विभाग के बिलासपुर सर्कल के 3 वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की 4 दिसंबर से भर्ती चल रही है। शनिवार की सुबह 6 से 8 बजे की पाली में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिसमें जांजगीर चांपा के अकतलरा के ग्राम बाना परसाही निवासी सुख सिंह (26) भी पहुंचा था।
वन विभाग से कोरबा रेंजर मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि, 200 मीटर रनिंग करने के बाद सुख सिंह की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल टीम ने शुरुआती इलाज किया, हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि, सुख सिंह जब छोटा था, तब उसके पिता की मौत हो गई थी। चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बीए फर्स्ट ईयर का छात्र पढ़ने लिखने में काफी होशियार था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story