छत्तीसगढ़

फॉरेस्ट गार्ड घायल, हाथियों को देखकर भागते समय गिरा

Nil dhankar
8 Aug 2022 3:54 PM IST
फॉरेस्ट गार्ड घायल, हाथियों को देखकर भागते समय गिरा
x

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक बार फिर से 3 हाथियों ने आतंक मचाया है। हाथियों से बचने के चक्कर में फॉरेस्ट गार्ड भी घायल हो गया है। बताया गया कि रुमगा गांव के पास ही वन विभाग को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। वहां पर फॉरेस्ट गार्ड सुरेश राठौर भी ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के वक्त की तीनों हाथी उनके करीब तक पहुंचे गए थे। हाथियों को देखकर सुरेश भाग निकले, भागने के दौरान ही वह गिरकर घायल हो गए ।

वही वन विभाग की टीम से भी अनुरोध किया है कि जल्द ही हाथियों को यहां से भगाया जाए। वन विभाग की टीम अब इन हाथियों पर नजर रख रही है। वन विभाग ने भी लोगों से हाथियों से दूर रहने की अपील की है।

Next Story