छत्तीसगढ़

जंगल में लगी आग, जल गई सैकड़ों पेड़

Nil dhankar
8 April 2023 2:01 PM IST
जंगल में लगी आग, जल गई सैकड़ों पेड़
x
छग

बलरामपुर। जिले के औराझरिया के जंगल में आज दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इससे छोटे-बड़े सैकड़ों पेड़ जल गए। लगभग 75 डिसमिल एरिया में आग फैलने के बाद सूचना मिलने पर फारेस्ट की टीम मौके पर पहुंची है और आग को बुझाने का काम शुरू हो गया है।

वर्तमान समय मे जिले में महुआ का सीजन चल रहा है। वन विभाग की टीम का मानना है कि महुआ बिनने वाले लोगों ने ही जंगल में आग लगाया होगा। जंगल में आग की ऊंची-ऊंची लपटें फैल गई हैं और इसमें कई पेड़ों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही छोटे जीव जंतु को भी नुकसान हुआ है। भीषण गर्मी में आग लगने की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है और इसने वन विभाग की तैयारियों की पोल खोल दिया है।


Next Story