छत्तीसगढ़

वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने लकड़ी तस्करी को किया नाकाम

Nilmani Pal
25 Feb 2026 6:00 PM IST
वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने लकड़ी तस्करी को किया नाकाम
x

रायगढ़। लकड़ी तस्करी जमकर हो रही है। खैर, तेंदु के अलावा मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों की अवैध कटाई की जा रही है। जहां अवैध लकड़ियों से दरवाजा तखत बनाकर इसे बेचा जा रहा है। ऐसे ही अलग अलग 4 वाहनों को पकड़कर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक रात तकरीबन 3 बजे उड़नदस्ता टीम को जानकारी मिला कि ओवरब्रिज की ओर से एक पिकअप जा रही है, जिसमें तखत लोड है और उससे संबंधित कोई कागजात नहीं है।ऐसे में उड़न दस्ता की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को रुकवाया। जहां पूछताछ करने पर पिकअप चालक बड़े रबेली निवासी सतीश कुमार चंद्रा के पास तखत से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले।

ऐसे में पिकअप चालक सतीश कुमार चंद्रा के साथ मौजूद मुकेश चंद्रा को उड़नदस्ता टीम ने ही पकड़ कर डिपो ले आए। इसके बाद उड़नदस्ता की टीम गश्त पर निकली, जहां पटेलपाली के पास पिकअप चालक भुनेश्वर साहू व मनबोध चंद्र को पकड़ा गया।

जिनके पिकअप में तखत लोड था और उससे संबंधित कोई दस्तावेज उनके पास नहीं था। इन्हें भी पकड़कर बेलदुला डिपो आगे की कार्रवाई के लिए लाया गया।

Next Story
null