छत्तीसगढ़

रायपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते CISF का SI गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Sept 2021 8:21 PM IST
रायपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते CISF का SI गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) CISF के SI (सब इंस्पेक्टर) को गिरफ्तार किया है. रायपुर एयरपोर्ट में आरोपी एसआई जितेंद्र पोरचे पदस्थ था. राजधानी के जय स्तंभ चौक के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक एसआई जितेंद्र पोरचे ने छिंदवाड़ा से शल्क (पैंगोलिन अवशेष) बुलवाकर बेचने की फिराक में था. लेकिन इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जबलपुर की टीम को मिल गई. टीम के सदस्य ग्राहक बनकर खरीदने के पहुंचे.
वाइल्ड लाइफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ने एसआई जितेंद्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी एसआई जितेंद्र पोरचे भी छिंदवाड़ा का रहने वाला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story