छत्तीसगढ़

जगदम्बा फर्नीचर मार्ट पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7.8 घन मीटर अवैध काष्ठ और फर्नीचर जब्त

Shantanu Roy
18 Dec 2025 11:03 PM IST
जगदम्बा फर्नीचर मार्ट पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7.8 घन मीटर अवैध काष्ठ और फर्नीचर जब्त
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के सरायपाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंसुला स्थित जगदम्बा फर्नीचर मार्ट में वन विभाग ने अवैध काष्ठ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध सागौन और साल लकड़ी, तैयार फर्नीचर तथा बढ़ईगिरी में उपयोग होने वाली मशीनें जब्त की गई हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई वन विभाग द्वारा वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डे एवं संयुक्त वनमंडलाधिकारी सरायपाली यू.आर. बंसत के निर्देशन में की गई। सरायपाली वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्युष टाण्डेय के नेतृत्व में कर्मचारियों की एक विशेष टीम गठित कर तलाशी वारंट के माध्यम से नियमानुसार जांच की गई।

तलाशी के दौरान फर्नीचर मार्ट परिसर से अवैध सागौन चिरान 334 नग और साल चिरान 140 नग, कुल लगभग 1.540 घन मीटर लकड़ी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त फर्नीचर मार्ट के पीछे करीब 700 मीटर क्षेत्र में छिपाकर रखे गए सागौन के 84 लट्ठे (4.000 घन मीटर) और साल के 31 लट्ठे (2.350 घन मीटर) भी जब्त किए गए। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 7.890 घन मीटर अवैध काष्ठ जब्ती में लिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार फर्नीचर भी बरामद किया गया। इसमें डायनिंग चेयर, सोफा सेट, मंदिर, दरवाजे, खिड़की फ्रेम, टी-टेबल, झूला, दिवान फ्रेम और बस्तर आर्ट से निर्मित सजावटी फर्नीचर शामिल हैं। इसके साथ ही अवैध काष्ठ से फर्नीचर निर्माण में उपयोग किए जा रहे बढ़ईगिरी के औजार और विद्युत चलित मशीनें भी जब्त की गईं।

वन विभाग ने मौके पर सभी अवैध काष्ठ, फर्नीचर और मशीनों को जब्त कर फर्नीचर मार्ट को सील कर दिया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72(1)(ग) एवं छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 15(1) के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। वन अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वैध दस्तावेजों का अभाव पाया गया है। अब यह भी जांच की जा रही है कि अवैध काष्ठ की आपूर्ति किन स्रोतों से की गई और इसमें कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। इस पूरी कार्रवाई में वनपालों, वनरक्षकों एवं सुरक्षा श्रमिकों की भूमिका सराहनीय रही। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई, काष्ठ भंडारण और लकड़ी के गैरकानूनी व्यापार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsमहासमुंदसरायपालीजगदम्बा फर्नीचर मार्टवन विभाग कार्रवाईअवैध काष्ठ जब्तीसागौन लकड़ीसाल लकड़ीफर्नीचर सीलवन अपराध मामलाभारतीय वन अधिनियमछत्तीसगढ़ वनोपज अधिनियमलकड़ी तस्करीवन समाचारMahasamundSaraipaliJagdamba Furniture MartForest Department actionillegal wood seizureteak woodsal woodfurniture sealforest crime caseIndian Forest ActChhattisgarh Forest Produce Actwood smugglingforest newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story