छत्तीसगढ़

वन विभाग ने किया तेंदुए का अंतिम संस्कार

Nil dhankar
22 Jun 2022 2:16 PM IST
वन विभाग ने किया तेंदुए का अंतिम संस्कार
x

गरियाबंद।गरियाबंद वनमण्डल के परसुली परिक्षेत्र के ग्राम सोहागपुर के कक्ष क्रमांक 371,372 में आकाशीय बिजली गिरने से एक तेंदुए की मौत मंगलवार को हो गई थी ,लेकिन रात हो जाने के चलते उस मृत तेन्दुआ का शरीर को पोस्टमार्टम के लिए परसुली परिक्षेत्र में सुरक्षित रखा गया था।

जिसका पोस्टमार्टम आज बुधवार को परसुली परिक्षेत्र में गरियाबंद के पशुचिकित्सको के और वन विभाग के जुम्मेदार अधिकारियों के बीच किया गया ।वही पूरे ऐतिहात के बाद मृत तेन्दुआ का अंतिम संस्कार वन विभाग द्वारा अधिकारियों के बीच किया गया।उक्त मृत तेन्दुआ की उम्र तीन वर्ष के लगभग बताया गया।

Next Story