छत्तीसगढ़

मरवाही में सड़क पर तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग अलर्ट, गांव में मुनादी

Nil dhankar
8 April 2024 2:28 PM IST
मरवाही में सड़क पर तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग अलर्ट, गांव में मुनादी
x

जीपीएम। जिले के मरवाही वन मंडल के माड़ाकोट गांव के पास शनिवार की रात मुख्य मार्ग पर एक तेंदुआ बैठा मिला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह नजारा कार से पेंड्रा से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रहे एक परिवार ने देखा। उसने वीडियो बनाया और वन विभाग को जानकारी दी। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ है। मरवाही के वन मंडलाधिकारी रौनक गोयल ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। यह बताई हुई जगह का ही वीडियो है, यह पुष्टि करने के लिए जांच कराई जा रही है। हालांकि ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि मरवाही मंडल में बड़ी संख्या में भालू मिलते हैं। इसके अलावा इन दिनों हाथियों की आवाजाही भी बढ़ी है। ये वन्य जीव भोजन और पानी की तलाश में गावों की तरफ भी पहुंच जाते हैं। मरवाही वन मंडल अचानकमार टाइगर रिजर्व के करीब है। माना जा रहा है कि गर्मी के दिनों में पानी की तलाश में तेंदुआ भटक कर यहां पहुंचा है। पहले भी मरवाही वन मंडल के तेंदुआ सडक़ व रेल पटरियों के आसपास विचरण करते पाए गए हैं। दो साल पहले एक तेंदुए की रेल की पटरी से कटने पर मौत भी हो गई थी।


Next Story