छत्तीसगढ़
वन विभाग की कार्रवाई, तेंदुए की खाल और एयर पिस्टल किया जब्त
jantaserishta.com
2 May 2024 8:48 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायगढ़: वन विभाग रायगढ़ की टीम ने आज सतीगुडी चौक स्थित आकाश वर्मा के निवास पर छापेमारी कर एक नग तेंदुए की खाल बरामद किया है. वन परिक्षेत्राधिकारी लीला पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आकाश वर्मा के नाम पर सर्च वारंट जारी हुआ था. इसके तहत आज कार्रवाई की गई. मौके पर आकाश नहीं था. उनके परिजनों की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई, जहां तेंदुए की खाल बरामद की गई.
वन परिक्षेत्राधिकारी ने बताया तेंदुए की खाल के साथ एक नग एयर पिस्टल व बुलेट का ढक्कन बरामद किया गया है. यह खाल कितनी पुरानी है, यह फारेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा. आकाश वर्मा नहीं मिला इसलिए बयान दर्ज नहीं हो पाई है. वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी.
Tagsरायगढ़वन विभाग रायगढ़तेंदुए की खालएयर पिस्टलसतीगुडी चौकRaigarhForest Department RaigarhLeopard SkinAir PistolSatiguri Chowk
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





