छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने दिल्ली पहुंची नाइजीरिया की विदेशी टीम

Nil dhankar
24 Oct 2021 9:49 AM IST
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने दिल्ली पहुंची नाइजीरिया की विदेशी टीम
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए आने वाली पहली विदेशी टीम नाइजीरिया से दिल्ली पहुंची है. बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से शुरु हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान लोगों को जनजातीय परंपाओं के परिधानों, गहनों, शिल्पों, डिजाइनों और खान-पान के बारे में भी विस्तार से जनकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में ट्राइबल डांस एरिया और स्पीकर लाउंज के साथ-साथ लाइव शोकेस एरिया, ट्राइबल इंस्पायर्ड एग्जीबिट, शिल्प-ग्राम और फूड-एरिया का भी निर्माण किया जाएगा।

ट्राइबल डांस एरिया में 28 से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जनजातियों द्वारा विभिन्न जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्पीकर लाउंज में कला, संगीत, फिल्म, स्वास्थ्य, पर्यटन, खानपान सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनजातीय समुदायों को अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। इस मंच के माध्यम से वे अपने समुदाय में हुए विकास और भविष्य की योजनाओं के बारे में अपने विचारों को भी साझा कर पाएंगे। लाइव शोकेस एरिया में आदिवासियों के कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। लोग जनजातीय कलाकारों से बातचीत करके उनकी कलाओं और शिल्प के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। ट्राइबल इंस्पायर्ड एक्जिबिट में जनजातीय परंपराओं से प्रेरित परिधानों, गहनों, डिजाइनों आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। शिल्प-ग्राम में आदिवासी हस्तशिल्प का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। फूड एरिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय और जनजातीय खान-पान की परंपराओं से लोग परिचित होंगे।



Next Story