छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विवाह समारोह में विदेशी मेहमानों ने लगाया डांस का तड़का

SHIDDHANT
6 May 2026 11:09 PM IST
छत्तीसगढ़ के विवाह समारोह में विदेशी मेहमानों ने लगाया डांस का तड़का
x
कोंडागांव
Kondagaon कोंडागांव: जिले के केशकाल ब्लॉक के ग्राम बेडमा में आयोजित एक शादी समारोह उस समय खास बन गया जब वहां अचानक विदेशी पर्यटक पहुंच गए। नायक परिवार में चल रहे विवाह कार्यक्रम के दौरान सुबह करीब 11 बजे कुछ विदेशी मेहमान वहां आए और पारंपरिक भारतीय शादी को देखने लगे।
दूल्हा-दुल्हन की पारंपरिक वेशभूषा और शादी की रस्मों को देखकर पर्यटक काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनका उत्साह बढ़ा और वे डीजे की धुन पर खुद को रोक नहीं पाए।
विदेशी पर्यटकों ने बारातियों के साथ मिलकर जमकर डांस किया। डीजे पर बज रहे शादी के गीतों और ढोल-नगाड़ों के बीच उन्होंने रंग-गुलाल के साथ भी आनंद लिया। इस दौरान ग्रामीणों और बारातियों के साथ उनका उत्साह देखने लायक था।
बाराती भी विदेशी मेहमानों के साथ फोटो और वीडियो लेने में व्यस्त नजर आए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। गांव के लोग भी इस अनोखे नजारे को देखने के लिए इकट्ठा हो गए और पूरा वातावरण उत्सव में बदल गया। यह दृश्य ग्रामीण संस्कृति और विदेशी मेहमानों के बीच एक सुंदर सांस्कृतिक मेल का उदाहरण बन गया। शादी समारोह का यह अनोखा अनुभव अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
Next Story