छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के लिए गांधी परिवार ही संवैधानिक : अजय चंद्राकर

Nil dhankar
17 Jun 2025 1:21 PM IST
भूपेश बघेल के लिए गांधी परिवार ही संवैधानिक : अजय चंद्राकर
x

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी और रोहिंगिया घुसपैठियों को लेकर सियासत तेज है. इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि घुसपैठिया कांग्रेस का वोट बैंक है, ये देश बेच सकते हैं. देश में कांग्रेस शासनकाल में जनसांख्यिकी बिगड़ गई है. असम, पश्चिम बंगाल, नॉर्थईस्ट से यह देशभर में फैल रहे हैं. प्रशासन को बताना चाहिए दस्तावेज किसके शासनकाल में किसने बनाया है.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि घुसपैठिए देश की बड़ी समस्या है. कांग्रेस के लिए घुसपैठिए वोट बैंक का विषय है. वहीं उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का प्रवक्ता बताया है. उन्होंने कहा प्रदेश में भूपेश बघेल आरोप लगाने की एक मात्र दुकान चला रहे. दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं है, वह भूपेश बघेल के प्रवक्ता के रूप में काम करते हैं.

राज्यपाल के दौरे पर कांग्रेस द्वारा दिए बयान का विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि संविधान के किसी धारा में ऐसा नहीं लिखा है कि राज्यपाल को दौरा नहीं करना चाहिए. भूपेश बघेल से पूछ के काम नहीं करेंगे. भूपेश बघेल के लिए तो गांधी परिवार ही संवैधानिक है.

Next Story
null