छत्तीसगढ़

जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

jantaserishta.com
1 Sept 2026 11:32 AM IST
जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़
x

सांकेतिक तस्वीर

रायपुर: राज्य शासन ने जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5 करोड़ 49 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं।
जशपुर के झरगांव में करीब चार एकड़ में इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। फुटबॉल मैदान के साथ ही यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व गैलरी, मिनी स्टेज, पार्किंग, पैवेलियन, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पृथक-पृथक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। इस सर्वसुविधायुक्त फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story