छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से फुटबॉल खिलाड़ी की मौत

Nil dhankar
19 Oct 2021 5:07 PM IST
तालाब में डूबने से फुटबॉल खिलाड़ी की मौत
x
छत्तीसगढ़

दुर्ग। दुर्ग जिला के सुपेला में तालाब में डूबने से एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान फुटबॉल तालाब में चला गया। फुटबॉल को निकालने के लिए खिलाड़ी तालाब में घुसा था। तभी अचानक उसका पैर जलकुंभी मे फंस जाने से वह गहराई में डूबता चला गया और उसकी मौत हो गई। मृतक खिलाड़ी का नाम लक्ष्मण है। घटना सुपेला से लगे नेहरू नगर भेलवा तालाब का है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम और पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। सुपेला पुलिस मामले की जांच मे जुटी गई है।


Next Story