छत्तीसगढ़

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में मिला फुटेज, किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 April 2024 4:03 AM GMT
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में मिला फुटेज, किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार
x
छग

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को झूठे प्यार और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसे अपने साथ भगाकर गुजरात के सूरत शहर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। दुर्ग पुलिस की टीम ने लड़की को उसके चंगुल से छुड़ा लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के परिजनों ने पुरानी भिलाई थाने में अकलोरडीह निवासी गोकुल ठाकुर (20 साल) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गोलू उनकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया है, जिसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर पुरानी भिलाई थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने एक टीम गठित की।

टीम ने जब मामले की पतासाजी करने CCTV फुटेज खंगाले, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में पता किया तो जानकारी मिली की आरोपी लड़की को लेकर नागपुर की तरफ गया है। इसके बाद पुलिस ने लड़के का कॉल डिटेल निकाला। लोकेशन ट्रैस किया तो पता चला कि वो उसे लेकर सूरत गया है और वहीं रह रहा है।

दुर्ग से पुलिस की टीम सूरत के लिए रवाना हुई। पुलिस ने छापेमारी करके लड़की को सही सलामत रेस्क्यू किया। साथ ही आरोपी गोकुल ठाकुर को गिरफ्तार किया। वहां से पुलिस दोनों को लेकर दुर्ग लेकर आई। यहां लड़की को उनके परिजनों को सौंप दिया है।


Next Story