छत्तीसगढ़

खाद्य टीम ने की खाद्य पदार्थो के नमूनो की जांच

Nilmani Pal
17 March 2023 4:29 PM IST
खाद्य टीम ने की खाद्य पदार्थो के नमूनो की जांच
x
छग

नारायणपुर। उप संचालक खाद्य एवं औशधि प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रशेखर नेताम और चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की टीम द्वारा बीते सोमवार और मंगलवार को नारायणपुर शहर के बखरूपारा, पुराना एवं नया बस स्टैंड के विभिन्न किराना दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं चाय ठेले इत्यादि की जांच किया गया। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिश्ठानों से कुल 143 विभिन्न खाद्य पदार्थो की नमूना का जांच किया गया.

जिसमें से 125 मानक 16 आवश्यक तथा 2 मिथ्या खाद्य पाया गया। निरीक्षण के दौरान अवमानक तथा अवसान तिथि के पश्चात विक्रय हेतु रखे गये खाद्य पदार्थो को जब्त कर नश्ट करवाया गया। इसके साथ ही खाद्य व्यवसायियों को साफ सफाई तथा खाद्य कारोबार हेतु पंजीयन और अनुज्ञप्ति बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

Next Story