छत्तीसगढ़

फूड प्वाइजनिंग: नर्सिंग कॉलेज में मचा हड़कंप, 25 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Nil dhankar
23 May 2022 5:05 PM IST
फूड प्वाइजनिंग: नर्सिंग कॉलेज में मचा हड़कंप, 25 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
x

कोरबा। सृष्टि नर्सिंग कॉलेज के 25 छात्राओं की एकाएक तबीयत बिगड़ गई है. इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दाखिल कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद 19 छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है. 6 छात्राओं का अस्पताल में इलाज जारी है. छात्राओं के बीमार होने को लेकर कयासों का दौर जारी है.

बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग या तेज गर्मी के कारण तबीयत खराब होना पाया गय़ा है. सृष्टि मेडिकल प्रबंधन ने रसोई घर का निरीक्षण किया. कर्मचारियों से जानकारी ली है. यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story