छत्तीसगढ़
OMG! फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत
jantaserishta.com
11 May 2026 9:19 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें से एक 15 वर्षीय किशोर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, दल्हा पोड़ी गांव के रहने वाले बच्चे अपने मामा के घर धुरकोट आए हुए थे। बच्चों ने शनिवार शाम तरबूज खाया था और रात में चिकन का सेवन किया था। इसके बाद देर रात सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। तत्काल परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन 15 वर्षीय अखिलेश धीवर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पिंटू धीवर (12 वर्ष), हितेश धीवर (13 वर्ष) और श्री धीवर (4 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतक अखिलेश धीवर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं गांव में दहशत का माहौल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





