छत्तीसगढ़

Food Minister ने बाघुल में नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया

Shantanu Roy
6 July 2024 6:09 PM IST
Food Minister ने बाघुल में नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया
x
छग
Raipur. रायपुर। खाघ मंत्री दयालदास बघेल Dayaldas Baghel ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास खंड के ग्राम बाघुल में 18 लाख 63 हजार की लागत से नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया। खाघ मंत्री श्री बघेल ने शुभारंभ अवसर पर सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पंचायत को मजबूत करने के लिए बाघुल गांव को नया पंचायत भवन दिया गया है। इसका उपयोग गांव के सरपंच, पंच और आम लोग बैठक, प्रशिक्षण देने के लिए कर सकेंगे। इस अवसर पर सरपंच बाघुल उर्वशी अर्जुन सिंग लसेल, मीना रामनाथ, टार्जन साहू, चंद्रपाल साहू, अजय साहू, परस वर्मा, खोरबाहरा साहू और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
Next Story