छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कुछ देर में लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Nil dhankar
31 Oct 2022 10:28 AM IST
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत कुछ देर में लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
x

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज 31 अक्टूबर को सवेरे साढ़े 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी और लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, कार्यों और योगदान पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया याद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वाेच्च देशभक्ति, दृढ़ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिए जाने जाते हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनकी याद और सम्मान में हर साल उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। बघेल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Next Story