![धान खरीदी को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ली अधिकारियों की बैठक...कालाबाजारी करने वालों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश धान खरीदी को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ली अधिकारियों की बैठक...कालाबाजारी करने वालों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/11/23/856788-bhagat.webp)
रायपुर। धान खरीदी को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। मंत्री अमरजीत ने कहा कि इस साल पहले से ज्यादा धान के आवक की संभावना है। हमारी तैयारी भी उसी स्तर की है। वहीं बारदाने पर कहा कि इस बार बारदाने की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। मंत्री ने केंद्र पर अपेक्षित मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। कहा कि हमने प्रदेश में व्यवस्था बनाई है। हम पुराने बारदानों का उपयोग करेंगे। वहीं राइस मिलर्स के पास में जो बारदाने है, उसको हम एकजुट करवा रहे हैं। एसडीबी (प्लास्टिक के बैग) उपयोग के लिए टेंडर किया है।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान की कालाबाजारी पर बड़ा बयान दिया है। कहा कि हमने प्रशासनिक स्तर पर कह रखा है कि दूसरे प्रदेश के लोग भी धान खपाने की कोशिश करेंगे। उसमें सख्ती से कार्रवाई की जाए। सीएम ने जो धान खरीदी की नीति बनाई है। उसका लाभ अपने प्रदेश के किसानों को मिले, ना कि अन्य प्रदेश को। अन्य प्रदेश के लोग यहां धान खपाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे यहां की व्यवस्था बिगड़ेगी, इसलिए खासकर सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों को हमने कहा है कि बिचौलियों पर तुरंत कार्रवाई करें।