छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Admin2
27 April 2021 8:02 AM GMT
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
x

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री भगत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉ. तिवारी ने मेरे जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दीं। वे कर्तव्यनिष्ठ, विनम्र और मेहनती अधिकारी थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें और उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान प्रदान करें।

Next Story