छत्तीसगढ़

राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, 6.83 करोड़ के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी

jantaserishta.com
27 Nov 2026 1:52 PM IST
राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, 6.83 करोड़ के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले मे प्रशासन एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा कोचियो एवं रईस मिल की जांच की जा रही हैं। इसी कड़ी मे गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखण्ड सिमगा के राईस मिलो मे छपामार कार्यवाही की गई जिसमें दो राईस मिलों मे 6.83 करोड़ रुपए के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी गई।
जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया...
सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहरा स्थित श्री श्याम राइस इंडस्ट्रीज एवं सलूजा इंडस्ट्रीज में टीम के द्वारा दबिश दी गयी। श्री श्याम राइस इंडस्ट्रीज मोहरा मे ₹4,58,44,414 कीमत के 19,351.80 क्विटल धान कम पाया गया।इसी प्रकार सलूजा इंडस्ट्रीज में ₹ 22551553 मुल्य के 9519.44 क्विंटल धान की कमी पायी गयी ।
श्री श्याम राईस इंडस्ट्रीज द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम व भारतीय खाद्य निगम में 14324.59 क्विंटल चांवल जमा करना बाकि है परंतु मिल के गोदाम व मिल परिसर मे भौतिक रूप से केवल 190.50 क्विंटल चावल और 1,541.60 क्विंटल धान उपलब्ध पाया गया ।इसी प्रकार सलूजा इंडस्ट्रीज के भौतिक सत्यापन में सिर्फ 3.60 क्विंटल धान व 12.0 क्विंटल चांवल उपलब्ध पाया गया जबकि उक्त मिल को 6459.77 क्विंटल चावल नागरिक आपूर्ति निगम व भारतीय खाद्य निगम में जमा करना शेष है।कमी पाए गए धान के सबंध में श्री श्याम राईस इंडस्ट्रीज मोहरा के संचालक राहुल अग्रवाल व सलूजा इंडस्ट्रीज के संचालक श्री दारा सिंह सलूजा द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका ।दोनों राईस मिल संचालकों को अनेक बार चावल जमा करने निर्देशित करने उपरांत भी उनके द्वारा चावल जमा नही किया जा रहा था ।
दोनों मिल संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उपबंध 4(3), 6 (1) (3) व 12 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था में अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर कोचियों, बिचौलियों एवं राइस मिलों की जांच जारी है। धान की कमी एवं अन्य अनियमितताओं के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्यवाही में सहायक खादय अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, खादय निरीक्षक कमल नारायण साहु व शीतलेश यादव शामिल रहे ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story