छत्तीसगढ़
रायपुर में खाद्य विभाग अलर्ट, कई ब्रांडों के घी के सैंपल जांच के लिए भेजे
jantaserishta.com
19 Aug 2026 8:57 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत प्रवर्तन कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने माना, टेमरी स्थित थोक मार्केट से गोवर्धन घी और धौलपुर घी के लीगल सैंपल लिए। वहीं गुढ़ियारी थोक बाजार से धौलपुर फ्रेश घी और अनिक घी के नमूने लिए गए। पचपेड़ी नाका क्षेत्र से श्री खाटू श्याम भोग काऊ घी और डालडा वनस्पति घी के लीगल सैंपल लिए गए।
इसके अलावा रायपुर के विभिन्न स्थानों से गेहूं, चना दाल, मसूर दाल और पतंजलि घी के निगरानी नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





