छत्तीसगढ़

खाद्य और राजस्व विभाग की पड़ी रेड, व्यापारी के गोदाम से धान जब्त

Nilmani Pal
15 Jan 2023 11:05 AM GMT
खाद्य और राजस्व विभाग की पड़ी रेड, व्यापारी के गोदाम से धान जब्त
x

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में धान खरीदी को लेकर बिचौलियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर अधिकारियों ने 109 बोरी धान जब्त किया। धान खरीदी केंद्र में खपाने के लिए घटिया क्वालिटी का 44 बोरी धान शनिवार को जब्त किया गया। जबकि शुक्रवार को पेंड्रा के अड़भार और सकोला गांव में व्यापारियों के यहां 65 बोरी धान को जब्त किया गया।

अब धान खरीदी का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में बड़े पैमाने पर धान खपाने की शिकायतें मिलने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को चेकिंग बढ़ाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण पाए जाने पर 109 बोरी धान जब्त किया गया। इसमें धान खरीदी केन्द्रों में 44 बोरी और व्यापारियों के गोदाम से 65 बोरी धान मिला है। कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य, राजस्व, कृषि एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

धान खरीदी केंद्र लालपुर में गुणवत्ताहीन और मिश्रित होने के कारण 22 बोरी धान और धान खरीदी केंद्र मेढुका में गुणवत्ताहीन, बदरंग और मिश्रित होने के कारण 22 बोरी धान जब्त कर मंडी प्रबंधक के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा अवैध भंडारण पाए जाने पर ग्राम सकोला में व्यापारी संतोष कुमार गुप्ता के यहां से 50 बोरी धान और ग्राम अड़भार में व्यापारी शरद कुमार के गोदाम से 15 बोरी धान जब्त किया गया।

Next Story