छत्तीसगढ़
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ा फेरबदल
Shantanu Roy
10 Jan 2026 10:14 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने वरिष्ठ और मैदानी स्तर पर विशाल फेरबदल किया है। राज्य कार्यालय, जल जीवन मिशन मुख्यालय और विभिन्न मैदानी कार्यालयों के 34 अधिकारियों का स्थानांतरण और जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। साथ ही, मैदानी कार्यों में गति लाने के लिए 26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया। इस फैसले के तहत उप मुख्यमंत्री ने दोहरे प्रभार पर कार्यरत अधीक्षण अभियंता संजीव बृजपुरिया को अपने ओएसडी प्रभार से मुक्त कर दिया है।
अब उनके पास केवल दुर्ग मंडल के अधीक्षण अभियंता के दायित्व रहेंगे। विभाग ने कार्यों में लापरवाही और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के चलते निलंबित किए गए छह कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के आदेश भी जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना सामग्री में परिवर्तन करने पर रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी आदेशित की गई है। जांचकर्ता अधिकारी को एक माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
नए जिम्मेदारी प्राप्त अधिकारी
राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी को वर्तमान दायित्वों के साथ जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक की जिम्मेदारी भी सौंपी है। मंत्रालय में विभागीय ओएसडी के रूप में पदस्थ मुख्य अभियंता के.के. मरकाम को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया। कोंडागांव मंडल के अधीक्षण अभियंता एवं जगदलपुर परिक्षेत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता जी.एल. लखेरा को प्रभारी मुख्य अभियंता, जगदलपुर परिक्षेत्र पदस्थ किया गया है। मुख्य अभियंता कार्यालय, रायपुर में अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार शुक्ला को कोंडागांव मंडल का अधीक्षण अभियंता बनाया गया।
जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक एस.एन. पाण्डेय को प्रमुख अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता पदस्थ किया गया है। विभाग ने कांकेर खंड कार्यालय में कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ अधीक्षण अभियंता बी.एन. भोयर को प्रमुख अभियंता कार्यालय में जल जीवन मिशन में कार्य करने के लिए आदेशित किया। अधीक्षण अभियंता समीर शर्मा को राजनांदगांव खंड कार्यालय से रायपुर मुख्य अभियंता कार्यालय में स्थानांतरित कर जल जीवन मिशन का कार्य सौंपा गया। इसके अलावा 22 कार्यपालन अभियंताओं और तीन सहायक अभियंताओं के तबादले के आदेश भी जारी किए गए।
उप अभियंताओं की पदोन्नति
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 26 उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दी है। इनमें गुणेश कुमार पानीग्रही, सरोतन सिंह पैंकरा, रवि प्रकाश जोशी, प्रणेश कुमार रामटेके, प्रकाश सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह चौहान, दौलत राम बंजारे, अमित कुमार मिश्रा, अशोक कुमार राज, कौशल कुमार नेताम, विशाल गेडाम, कृष्णमूर्ति, पवन कुमार अग्रवाल, अमित राय, आलोक मंडल, अंजू साहू, रीना सिंह, सुभ्रा बघेल और के. सुनीता शामिल हैं। सात अन्य उप अभियंताओं को परिभ्रमण से मुक्त कर सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें विनोद कुमार सिंह, रेवेन्द्र महोबिया, प्रमोद कुमार महतो, डेमन लाल देशमुख, रूपचंद सूर्यवंशी, सत्यनारायण सिंह कंवर और विमलेश कुमार सिंह शामिल हैं।
निलंबित कार्यपालन अभियंताओं की बहाली
विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के कारण पहले निलंबित किए गए छह कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के आदेश भी जारी किए। इनमें जगदीश कुमार, उत्तर कुमार राठिया, चन्द्रबदन सिंह, एस.पी. मंडावी, जे.एल. महला और रूपेश कुमार धनंजय शामिल हैं। इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य मैदानी स्तर पर कार्यों की गति बढ़ाना, जिम्मेदारियों का सही वितरण करना और जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यों में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता का पालन करें।
Tagsअरुण सावउपमुख्यमंत्रीलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागजल जीवन मिशनअधिकारी स्थानांतरणओएसडी संजीव बृजपुरियासहायक अभियंता पदोन्नतिनिलंबनमुख्य अभियंतारायपुरविभागीय कार्रवाईArun SawDeputy Chief MinisterPublic Health Engineering DepartmentJal Jeevan MissionOfficer TransferOSD Sanjeev BrijpuriaAssistant Engineer PromotionSuspensionChief EngineerRaipurDepartmental Actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





