छत्तीसगढ़

आज सुबह धमतरी के आसपास रहा कोहरा भरा नजारा...

Nilmani Pal
20 Oct 2022 11:31 AM IST
आज सुबह धमतरी के आसपास रहा कोहरा भरा नजारा...
x

ये सर्दियों का मौसम, कोहरे का नजारा। चाय के दो कप, बस इंतजार तुम्हारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आसमान साफ होते ही सुबह कोहरे छाने लगे हैं हालाकि दुर्गापूजा के बाद अब दिवाली पर भी वर्षा की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर जारी अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से गुरुवार को बस्तर क्षेत्र में वर्षा के आसार बने हुए है। साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि एक से दो दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रदेश से विदाई हो सकती है। साथ ही दीपावली के समय ठंड की दस्तक भी शुरू हो जाएगी। ये तस्वीर 'जनता से रिश्ता' धमतरी के पाठक अशोक खंड़ेलवाल ने भेजी।






Next Story