छत्तीसगढ़

रायपुर सेंट्रल जेल में आई फ्लू का कहर, कैदी नहीं बंधवा पाएंगे राखी

Nil dhankar
30 Aug 2023 10:37 AM IST
रायपुर सेंट्रल जेल में आई फ्लू का कहर, कैदी नहीं बंधवा पाएंगे राखी
x

रायपुर। सेंट्रल जेल में कैद भाई अपनी बहनों के हाथों से इस बार भी राखी नहीं बंधवा पाएंगे. दरअसल, सेंट्रल जेल के अंदर आई फ्लू का संक्रमण फैलने की वजह से परिजनों जेल के अंदर आने पर पाबंदी लगाई गई है.

सेंट्रल जेल में राखी जैसे त्योहार पर मेले जैसा माहौल हो जाता है, सैकड़ों की संख्या में बहन सहित अन्य परिजन अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचती है, और बातचीत कर दुख-सुख बांट लेती हैं. इस अवसर के लिए जेल प्रशासन भी अपनी ओर से पूरी व्यवस्था रखता है. लेकिन इस बार राखी पर परिजनों के अंदर आने पर मनाही है, लिहाजा राखी लेकर पहुंची बहनें लिफाफे में राखी भेंजे रही हैं, वहीं पत्र के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं. तमाम लिफाफों को गुलाबी डिब्बों में एकत्रित किया जा रहा है.


Next Story