छत्तीसगढ़

फूल देते है मानसून आने के संकेत

Nil dhankar
9 Jun 2022 9:04 AM IST
फूल देते है मानसून आने के संकेत
x

पेंड्रा। मानसून के आगमन का संकेत देने वाले डीकामाली के फूल पेंड्रा में मरवाही के जंगलों में खिल गए हैं। मरवाही की वादियों में डीकामाली की खुशबू फैल गई है। दरअसल जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के ये फूल गर्मी की विदाई और मानसून के आने से पहले खिलते है। जिसके बाद ग्रामीण अंदाजा लगाते हैं कि, अब बरसात शुरू होने वाली है।

डीकामाली की कई खासियत हैं। इसके फूलों की खुशबू कई किलोमीटर तक फैलती है। डीकामाली को छत्तीसगढ़ी में माल्हिन और मालगुहिन कहते हैं। इसके पौधों से निकलने वाला गोंद कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होता है। डीकामाली के फूल और फल की अवधि जून से जुलाई तक होती है।

Next Story