छत्तीसगढ़
कोंटा में बाढ़ के पानी का स्तर हुआ कम, सफाई कर्मचारियों ने की राष्ट्रीय राजमार्ग 30 और वार्डों की सफाई
Nil dhankar
19 July 2022 12:23 PM IST

x
सुकमा। कोंटा में बाढ़ के पानी का स्तर कम होता जा रहा है. नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30, वार्डों में सफाई की, वही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। फ़िलहाल स्थिति सामान्य हो रही है।
बता दें कि कोंटा में बाढ़ आने से कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ था। अफसरों ने इससे पहले नांव के माध्यम से समस्त बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया था. राहत केंद्र में पहुंचे लोगों के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए था।
Delete Edit




Next Story





