छत्तीसगढ़

Raipur to Ahmedabad Flight: फ्लाइट अब तीन दिन के बजाए सातो दिन, जनता को सौगात

jantaserishta.com
18 Sept 2024 10:05 AM IST
Raipur to Ahmedabad Flight: फ्लाइट अब तीन दिन के बजाए सातो दिन, जनता को सौगात
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें शेड्यूल.
रायपुर: देश के हवाई यात्रियों को 1 अक्टूबर से अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट की सौगात मिलेने वाली है. कंपनी ने शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग करनी अभी से शुरू कर दी है. अब तक अहमदाबाद-रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में सप्ताह में तीन दिन ही फ्लाइट का संचालन किया जाता था. बजट एयरलाइन्स इंडिगो को डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविशन से अहमदाबाद- रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में संचालित फ्लाइट के रोजाना संचालन की अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही कंपनी ने प्रस्तावित शेड्यूल के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस फ्लाइट से एक अक्टूबर को अहमदाबाद जाने और आने की टिकटें 4500-5000 रुपए में उपलब्ध हो रही है.
त्योहारी सीजन के साथ इस फ्लाइट के नियमित संचालन से प्रदेश का गुजरात के साथ व्यापार बढ़ेगा. पिछले करीब तीन वर्षों से इस उड़ान का संचालन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही किया जाता था. यात्रियों की अच्छी डिमांड को देखते हुए अब कंपनी ने इसे नियमित चलाने का फैसला किया है.
बता दें कि इंडिगो स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ, गोवा, हैदराबाद, भोपाल, बंगलुरू, भुवनेश्वर, प्रयागराज, जगदलपुर, इंदौर, कोच्चि, चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है. सबसे ज्यादा एक दिन में ही चार उड़ानें दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में संचालित की जाती हैं.
फ्लाइट का शेड्यूल
इंडिगो 6 ई-6193 अहमदाबाद से 14.16 बजे
रायपुर 16.05 बजे
इंडिगो 6 ई- 6194 रायपुर से 16.40 बजे
अहमदाबाद 18.20 बजे
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story