छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में उड़ानें प्रभावित

Nil dhankar
14 Nov 2024 9:56 AM IST
रायपुर एयरपोर्ट में उड़ानें प्रभावित
x

रायपुर। रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि, नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली। जिसके बाद एहतियातन रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को तुरंत खाली कराया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए उड़ानें प्रभावित रहीं। सुरक्षा के लिहाज से विमान की जांच की जा रही है।

Next Story