छत्तीसगढ़

रायपुर से उड़ी फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Nil dhankar
20 Dec 2024 9:51 AM IST
रायपुर से उड़ी फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
x

रायपुर। रायपुर से मुंबई जाने वाली विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर की तबीयत खराब होने की वजह से विमान को नागपुर में ही उतार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विमान देर रात 11 बजे रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद विमान को आनन फानन में नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

बताया जा रहा है कि पैसेंजर के मुंह से खून निकलने की शिकायत हुई जिसके बाद रात 12 बजे नागपुर में विमान को उतार दिया गया। जिसके बाद पैसेंजर की इजाल की व्यवस्था कराई गई। हिफलहाल पैसेंजर की हालात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Story