छत्तीसगढ़
CG में मौसम की मार से फ्लाइट हुई रद्द, रनवे पर भरा पानी
jantaserishta.com
4 Aug 2023 10:04 AM IST

x
छत्तीसगढ़ में लगातार से भारी की झड़ी लगी हुई है।
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार से भारी की झड़ी लगी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार तीन-चार दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज फिर मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। प्रदेश के सभी संभागों में लगातार बारिश होगी। इस बीच बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बिलासा देवी केंवटीन एयरपोर्ट के रनवे में पानी भर गया है। जिसकी वजह से नई दिल्ली-प्रयागराज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासा देवी एयरपोर्ट पर पानी भर गया है, जिसके कारण फ्लाइट लैंडिंग और टेक ऑफ करने में दिक्कत आ रही है। इस वजह से 2 दिनों से फ्लाइट्स रद्द हैं।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।
Tagsनई दिल्ली-प्रयागराज फ्लाइट रद्दफ्लाइट रद्दबिलासपुरबिलासपुर न्यूज़बिलासपुर मौसमNew Delhi-Prayagraj flight canceledflight canceledbilaspurbilaspur newsbilaspur weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





