छत्तीसगढ़

दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में किया गया ध्वजारोहण

Nil dhankar
26 Jan 2022 1:10 PM IST
दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में किया गया ध्वजारोहण
x

दिल्ली। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में आवासीय आयुक्त डॉक्टर एम गीता ने ध्वजारोहण किया है. इस आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने उन्हें सलामी भी दी.

इस अवसर पर आवासीय आयुक्त ने नई दिल्ली में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं. डॉक्टर एम गीता ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के पालन के लिए सजग रहने को कहा है. उन्होंने कहा कि गणतंत्र की मजबूती के लिए हम सबको मिल कर काम करना है. इस दौरान नई दिल्ली में पदस्थ सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे.


Next Story