मानव संसाधन विकास समिति का पंचवर्षीय निर्वाचन संपन्न, आगामी 5 वर्षो के लिए प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेशिक मानव संसाधन विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा दिनांक 26.01.2023 को संपन्न हुई। जिसमें पंचवर्षीय निर्वाचन / चुनाव एवं सर्वसम्मति से निर्णय लेकर समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची आगामी 05 वर्ष (25.01.2028 तक) हेतु जारी की गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लॉ०एस०एन०पटेल, रविन्द्र बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष, बी० जे० आनंद प्रदेश उपाध्यक्ष, एम.ए. कुरैशी प्रदेश महासचिव, पी०के०कौशिक प्रदेश सचिव, नरोत्तम धृतलहरे प्रदेश सचिव, आर०के० स्वर्णकार प्रदेश कोषाध्यक्ष, रामनारायण पटेल प्रदेश संयुक्त सचिव, सुनीता बेक प्रदेश संयुक्त सचिव, बिरेन्दर सिंह प्रदेश प्रवक्ता, डॉ० पूर्णेश्वरी बघेल प्रदेश प्रवक्ता, एस.के. अग्रवाल प्रदेश सदस्य, चन्द्रकांत भाई सोलंकी प्रदेश सदस्य, नवीन कुमार एक्का प्रदेश सदस्य, हुकूम देवांगन प्रदेश सदस्यों की नियुक्तियां की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति संपूर्ण प्रदेश में भ्रष्टाचार निवारण, समिति द्वारा सहभागिता निभाने, जनजागृति लाने, आमजनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, अधिकारों का हनन रोकने हेतु समुचित पहल करने, पीड़ित मानवता की सेवा करने के साथ ही साथ जनहित के विभिन्न जागरूकता शिविर आदि के माध्यम से जनसेवा करने का कार्य कर रही है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेशिक मानव संसाधन विकास समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष लॉ एस एन पटेल ने दी है और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।