छत्तीसगढ़
फूड प्वॉइज़निंग से 5 ग्रामीणों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
jantaserishta.com
23 Oct 2025 7:42 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
नारायणपुर: जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद फूड प्वॉइज़निंग से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार छठी का खाना खाने के बाद कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। दुर्गम इलाके में होने के कारण, भैरमगढ़ से भी विशेष मेडिकल टीम को रवाना किया गया। एक गंभीर हालत में मरीज को भैरमगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और संदिग्ध भोजन से दूर रहने की अपील की है। घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में स्थिति पर नजर रखे हुए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





