छत्तीसगढ़
पांच बड़े त्योहार, लाखों की चहल-पहल! रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ऐसे संभाली व्यवस्था
jantaserishta.com
10 Nov 2026 3:26 PM IST

x
राजधानी में उत्सव भी, सुरक्षा भी!
रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट के गठन के बाद होली ,गणेशोत्सव, नवरात्रि, दशहरा जैसे प्रमुख पर्व बिना किसी बड़ी घटना के शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए थे। अब धनतेरस एव लक्ष्मी पूजा भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ है। इन आयोजनों के दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना, गंभीर दुर्घटना अथवा बड़ी संपत्ति एवं शरीर संबंधी आपराधिक घटना घटित नहीं हुई है।
रायपुर कमिश्नरेट की यह पहली दीपावली थी। इस अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्योहारों के काफी पहले से व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थीं। संभावित भीड़, यातायात के दबाव एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट द्वारा लगातार प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी की जाती रहीं। चाकूबाजी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध रूप से चाकू एवं अन्य हथियार रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गुंडा-बदमाशों, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की लगातार चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इन सतत प्रयासों से आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
इस वर्ष धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपेक्षा से अधिक भीड़ एवं नागरिकों की भारी आवाजाही देखने को मिली। इसके बावजूद पुलिस की मुस्तैदी एवं बेहतर प्रबंधन के चलते बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही।
प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। लगातार पेट्रोलिंग, पैदल गश्त एवं सतत निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई तथा संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई।
त्योहारी भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों एवं व्यापारियों के आवागमन को सुगम बनाया गया।
महिला सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता देते हुए बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सतत उपस्थिति सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं मैदानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यकतानुसार तत्काल दिशा-निर्देश देकर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाया गया।
त्योहारों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
रायपुर कमिश्नरेट का बयान
उक्त सभी पर्व एवं आयोजन में रायपुर कमिश्नरेट को समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों , मीडिया ,व्यापारियों, व्यापारिक संगठनों का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला जिसके लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते है।
Tagsपुलिस कमिश्नरेट रायपुररायपुर पुलिसरायपुररायपुर न्यूज़Police Commissionerate RaipurRaipur PoliceRaipurRaipur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





