छत्तीसगढ़

तेंदुए का शिकार करते पांच शिकारी गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 Feb 2022 9:49 AM GMT
तेंदुए का शिकार करते पांच शिकारी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। सोंठी सर्किल के बिटकुला बीट में तेंदुआ का शिकार करने वाले पांच आरोपितों को वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। इसके साथ ही आरोपितों के कब्जे से एक नाखून व दो दांत के अलावा तीर कमान व टंगिया भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों में दो अदराली, एक कोरबा और दो निरतू के रहने वाले हैं।

आरोपितों को गिरफ्तार कर बिलासपुर स्थित वन मंडल कार्यालय लाया जा रहा है। यहां लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी और यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर वन्य प्राणियों के अंगों का उपयोग किस काम के लिए करते थे। अभी जो सूचना है वह यह है कि इसे बेचते थे। पर पूरी पुष्टि बयान के बाद भी सामने आएगी। मालूम हो इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इस दौरान पुलिस की मदद भी ली गई।
Next Story