छत्तीसगढ़

अंतिम संस्कार को लेकर 5 घंटे हंगामा, VHP-बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंचे

jantaserishta.com
5 Oct 2026 10:14 AM IST
अंतिम संस्कार को लेकर 5 घंटे हंगामा, VHP-बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंचे
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: जिले के भटगांव के मजराटोला में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई. धर्मांतरण के आरोपों के बीच समाज के लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया. गांव में करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा. परिजनों की सहमति से धार्मिक रीति-रिवाज मानने के लिए तैयार हुए , जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अनुमति दी.
मामला धमतरी शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर भटगांव के मजराटोला का है. बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर की रात सुरेश साहू की पत्नी सरस्वती की मौत हो गई थी. रविवार सुबह परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान समाज के लोगों ने परिवार के धर्मांतरण का हवाला देते हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया. इसके बाद गांव में बैठक हुई और अंतिम संस्कार को लेकर काफी देर तक चर्चा चलती रही. विवाद बढ़ने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे.
कई घंटे चले घटनाक्रम के बाद सुरेश ने हिंदू धर्म में वापस आने के लिए लिखित सहमति दी. इसके बाद परिजनों को गंगाजल और तुलसी का पत्ता देकर धार्मिक प्रक्रिया पूरी कराई गई. मामला शांत होने के बाद महिला का अंतिम संस्कार गांव के शांति घाट में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया गया. गांव के सरपंच फांगूराम साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला मजराटोला का है और अंतिम संस्कार गांव में ही कराया गया.
ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश ध्रुव का परिवार पिछले चार साल से ईसाई धर्म अपनाया था. अब दोबारा नहीं जाने की बात कही है. सुरेश को गंगा जल पिलाया गया और तिलक लगाकर घर वापसी कराई गई. इसके बाद उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story