छत्तीसगढ़
एक दिन में 5 बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में लिया जन्म
Shantanu Roy
23 Nov 2025 6:25 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा की जा रही जन हितैषी फैसले और कार्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार देखा जा रहा है। पिछले दिनों केंद्र में 5 सफल प्रसव कराए गए, जिनमें तीन कन्या और दो पुत्र का जन्म हुआ। सभी नवजात शिशु और उनकी माताएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल की सुविधाओं और सेवाओं के प्रति मरीजों का भरोसा बढ़ा है। मरीजों के अनुसार, अस्पताल में मिल रही उन्नत सुविधाओं, बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य कर्मियों के संवेदनशील व्यवहार ने लोगों के विश्वास को मजबूत किया है।
प्रसूति सेवाओं में निरंतर प्रगति के कारण अब अधिकांश गर्भवती महिलाएँ सुरक्षित प्रसव के लिए बिलाईगढ़ हॉस्पिटल को प्राथमिकता दे रही हैं। इस संबंध में, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार जायसवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को सुरक्षित, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। स्वास्थ्य विभाग और उनकी टीम इस दिशा में लगातार कार्यरत है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिल रही निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। डॉ. जायसवाल ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के निर्देश पर बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





